घटनाएँ
राष्ट्रीय किसान मेला एवं सब्जी प्रदर्शनी
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में राष्ट्रीय किसान मेला एवं सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन १७ मार्च, २०१२ को किया जा रहा हैं। मेले के मुख्य अतिथि डॉ. एस। अय्यप्पन, सचिव, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (भारत सरकर) एवं महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एच. पी. सिंह, उपमहानिदेशक (उद्यान), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली करेंगै। इस सब्जी मेले में देश के विभिन्न भागों से लगभग ५००० से अधिक कीसानों के भाग लेने की संभावना है। देश में सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के लिए श्रेष्ठता की सूची के आधार पर सब्जी उत्पादकों को क्रमश: स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। मेले का प्रमुख आकर्षण सफलता की कहानी किसानों की जुबानी एवं सब्जी प्रतियोगिता होगी।